📘 Bihar Board Class 10th Hindi विषयनिष्ठ प्रश्न 2025 | 28 Important Questions with Answers

📘 Bihar Board Class 10th Hindi (मातृभाषा) 2025

📋 परीक्षा विवरण:

✅ विषय कोड: 101 | पूर्णांक: 100 | समय: 3 घंटे 15 मिनट

📌 खण्ड-ब: विषयनिष्ठ प्रश्न (50 अंक)

✅ उत्तर देखे गए: 0 / 28
📖 खण्ड 1: गद्यांश - प्रेमचंद (10 अंक)
गद्यांश: प्रेमचंद हिन्दी के महान् साहित्यकार हैं। इनकी रचनाओं में भारतीय समाज और संस्कृति की झलक दिखाई पड़ती है। प्रेमचंद की रचनाएँ आदर्शोन्मुख यथार्थवाद का उदाहरण हैं। प्रेमचंद एक सफल उपन्यासकार एवं कहानीकार दोनों ही रूपों में समान रूप से चर्चित हैं। इन्हें 'कथा सम्राट' एवं 'उपन्यास सम्राट' कहकर भी पुकारा जाता है। उपन्यास एवं कहानी के क्षेत्रों में किए गये इनके अवदानों के लिए हिन्दी साहित्य सर्वदा ऋणी रहेगा। प्रेमचंद ने लगभग तीन सौ कहानियों को लिखा है। 'मानसरोवर' के आठ भागों में इनकी कहानियाँ संकलित हैं।
1️⃣ प्रेमचंद कौन हैं? (2 अंक)
2️⃣ प्रेमचंद की रचनाओं में किसकी झलक दिखाई पड़ती है? (2 अंक)
3️⃣ प्रेमचंद किन रूपों में चर्चित हैं? (2 अंक)
4️⃣ प्रेमचंद ने लगभग कितनी कहानियों को लिखा है? (2 अंक)
5️⃣ प्रेमचन्द की कहानियाँ कहाँ संकलित हैं? (2 अंक)
📖 गद्यांश - मिथेन गैस (10 अंक)
गद्यांश: मिथेन एक प्राकृतिक, रंगहीन और गंधहीन गैस है। ग्रीनहाउस गैस होने के कारण यह वैश्विक तापमान में वृद्धि के लिए भी जवाबदेह है। आजकल मिथेन गैस का उपयोग ईंधन के साथ-साथ यातायात की सुविधाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा किया जा रहा है। पशुपालन, कोयला, बिजली-घर एवं दलदल भूमि आदि मिथेन गैस के प्रमुख उत्सर्जन स्रोत हैं। मिथेन गैस को मार्श गैस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अत्यंत ज्वलनशील गैस है इसलिए इसको सावधानीपूर्वक उपयोग में लाना चाहिए। मिथेन गैस जल में अघुलनशील है। कोयला की खानों में मिथेन गैस के एकत्रित होने से अग्नि दुर्घटना घटित होने का भी भय रहता है। मिथेन गैस का रासायनिक सूत्र 'CH₄' है।
6️⃣ मिथेन क्या है? (2 अंक)
7️⃣ आजकल मिथेन गैस का उपयोग किन रूपों में किया जा रहा है? (2 अंक)
8️⃣ मिथेन गैस के प्रमुख उत्सर्जन स्रोत कौन हैं? (2 अंक)
9️⃣ मार्श गैस के नाम से किसे जाना जाता है? (2 अंक)
🔟 मिथेन गैस का रासायनिक सूत्र क्या है? (2 अंक)
📖 खण्ड 2: गद्यांश - जगदीशचंद्र बसु (10 अंक)
गद्यांश: प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीशचंद्र बसु का बचपन प्रकृति का अवलोकन करते हुए बीता। पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं से प्रेम करते हुए उनकी शिक्षा आरंभ हुई। जगदीशचंद्र बसु बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। ये भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान तथा विज्ञान कथा लेखन में महारथी थे। जगदीशचंद्र बसु पहले ऐसे वैज्ञानिक थे जिसने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी विषय पर कार्य किया। वनस्पति विज्ञान में भी इन्होंने कई महत्त्वपूर्ण खोजें की। भारत के पहले वैज्ञानिक शोधकर्ता जगदीशचन्द्र बसु ही थे। इनको रेडियो विज्ञान का पिता कहा जाता है।
1️⃣1️⃣ जगदीशचन्द्र बसु का बचपन कैसे बीता? (2 अंक)
1️⃣2️⃣ बहुमुखी प्रतिभा के धनी कौन थे? (2 अंक)
1️⃣3️⃣ जगदीशचन्द्र बसु किनमें महारथी थे? (2 अंक)
1️⃣4️⃣ जगदीशचन्द्र बसु ने किस विषय पर कार्य किया? (2 अंक)
1️⃣5️⃣ जगदीशचन्द्र बसु को किसका पिता कहा जाता है? (2 अंक)
📖 गद्यांश - मेजर ध्यानचंद (10 अंक)
गद्यांश: मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान थे। इनकी गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों में की जाती है। मेजर ध्यानचंद को 'हॉकी का जादूगर' भी कहा जाता है। भारत को ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक दिलाने में इनकी अहम भूमिका रही है। मेजर ध्यानचंद को भारत सरकार ने देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्म भूषण' प्रदान किया। इनके सम्मान में भारत सरकार ने स्मारक डाक टिकट भी जारी किया है। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के रूप में मनाया जाता है। भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'खेल रत्न' उनके नाम पर ही दिया जाता है।
1️⃣6️⃣ मेजर ध्यानचंद कौन थे? (2 अंक)
1️⃣7️⃣ मेजर ध्यानचंद की गिनती किसमें की जाती है? (2 अंक)
1️⃣8️⃣ 'हॉकी का जादूगर' किसको कहा जाता है? (2 अंक)
1️⃣9️⃣ मेजर ध्यानचंद की अहम भूमिका किसमें रही है? (2 अंक)
2️⃣0️⃣ भारत सरकार ने मेजर ध्यानचंद को कौन-सा नागरिक सम्मान प्रदान किया? (2 अंक)
📖 खण्ड 5: लघु उत्तरीय प्रश्न (10 अंक)
निर्देश: 10 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दें। प्रत्येक 2 अंक का है।
2️⃣1️⃣ सेन साहब की लड़कियों के नाम लिखें। (2 अंक)
2️⃣2️⃣ वारेन हेस्टिंग्स कौन था और वाराणसी के पास उसे क्या मिला था? (2 अंक)
2️⃣3️⃣ बहादुर के पिता की मृत्यु कैसे हुई थी? (2 अंक)
2️⃣4️⃣ रामधारी सिंह दिनकर की किन्हीं चार रचनाओं के नाम लिखें। (2 अंक)
2️⃣5️⃣ कुँवर नारायण ने वृक्ष रूपी चौकीदार का वर्णन किन शब्दों में किया है? (2 अंक)
2️⃣6️⃣ कवि वीरेन डंगवाल ने किन अत्याचारियों का जिक्र किया है? (2 अंक)
2️⃣7️⃣ पाप्पाति कौन थी और वह शहर क्यों लाई गई थी? (2 अंक)
2️⃣8️⃣ अलंकार को परिभाषित करें। (2 अंक)

🎉 सभी 28 प्रश्न पूर्ण!

Bihar Board Class 10th Hindi विषयनिष्ठ प्रश्न - खण्ड-ब (50 अंक)

🎯 परीक्षा की तैयारी के लिए शुभकामनाएं!

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.